Headlines

मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला आज से शुरू:सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच युवाओं ने संभाला जिम्मा, कांवरिया पथ पर साफ-सफाई अभियान




मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का आज विधिवत उद्घाटन होगा। जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल इसका उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मंत्री रामा निषाद, केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद सहित जिले के सभी विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। ‘युवा ब्रिगेड’ के सदस्य सड़क पर उतरे मेले की तैयारियों के बीच नगर निगम के सफाईकर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल से जगह-जगह कचरा फैला था। प्रशासनिक विफलता और हड़ताल के बीच मुजफ्फरपुर के युवाओं ने कांवरियों की सेवा के लिए अनूठी पहल की। सोशल मीडिया पर गंदगी के खिलाफ आवाज उठाने के बाद ‘युवा ब्रिगेड’ के सदस्य सड़कों पर उतर आए। उन्होंने कांवरिया पथ की सफाई का जिम्मा संभाला। सड़क पर साफ-सफाई का अभियान रविवार सुबह से ही युवाओं की टोली के साथ-साथ कई स्थानीय सामाजिक संगठनों के लोग झाड़ू, टोकरी और ब्लीचिंग पाउडर लेकर सड़कों पर निकल पड़े। उन्होंने कांवरियों के लिए निर्धारित सरकारी मार्ग को पूरी तरह साफ और स्वच्छ कर दिया है। हड़ताल से साफ-सफाई बाधित हड़ताल के कारण पूरे शहर और मुख्य कांवरिया पथ पर कचरे का अंबार लग गया था। गंदगी और बदबू से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा था। सरकारी स्तर पर वार्ता विफल होने के कारण कई दिनों से सड़कों की सफाई बाधित थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *