Headlines

भोजपुर- कार्ड बदलकर 11.55 लाख ठगने वाला गिरफ्तार:एटीएम में लोगों का पासवर्ड देखता था, बातों में उलझाकर कार्ड बदलता था; मोबाइल बरामद




भोजपुर में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपए की अवैध निकासी करने वाले साइबर ठग गिरोह के खिलाफ पुलिस को एक और सफलता मिली है। आरा साइबर थाना पुलिस ने गिरोह के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है। इस गिरोह ने कोईलवर थाना क्षेत्र के दो लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनके बैंक खातों से कुल 11 लाख 55 हजार 456 रुपए की निकासी की थी। गिरफ्तार आरोपित की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। शुक्रवार को साइबर डीएसपी रौशन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। 6 दिसंबर 2024 को कोईलवर में दो लोगों से की थी ठगी पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने छह दिसंबर 2024 को कोईलवर थाना क्षेत्र के दो लोगों को अपना शिकार बनाया था। पहली घटना काजी मोहल्ला स्थित शिव मंदिर के पास की है। वहां रहने वाले मो. वसील अहमद ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 5 लाख 18 हजार 925 रुपए निकाल लिए। इसी दिन कोईलवर के बड़का चंदा, कटकेरा निवासी रीमा देवी ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। उनका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 6 लाख 36 हजार 531 रुपये की निकासी कर ली गई थी। दोनों मामलों में साइबर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान शुरू किया। इस दौरान गिरोह में शामिल जमीरा निवासी मुकेश कुमार और धीरज कुमार को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आगे के अनुसंधान में गिरोह के एक अन्य सदस्य धीरज कुमार की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया ठगी का तरीका पूछताछ में आरोपित ने ठगी का तरीका बताया। वह एटीएम मशीन के पास खड़ा होकर रुपये निकालने आए लोगों का पासवर्ड देख लेता था। इसके बाद मदद करने या किसी अन्य बहाने से उनका एटीएम कार्ड बदल लेता था। फिर दूसरे एटीएम से रुपये निकालने के साथ ही उस कार्ड का इस्तेमाल दुकानों और मॉल में खरीदारी करने के लिए करता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की रकम के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *