Headlines

यात्री बस में 35.50 लाख की शराब बरामद:मुजफ्फरपुर से मधुबनी जा रही थी गाड़ी, घेरकर पकड़ा; 2 तस्कर गिरफ्तार




दरभंगा में शराब तस्करी के लिए यात्री बस का इस्तेमाल किया जाने लगा है। दरभंगा और मधुबनी की संयुक्त मद्यनिषेध टीम ने गुरुवार को एनएच-27 पर पीछा कर शराब लदी बस को पकड़ लिया। बस से आरएस, रॉयल ग्रीन समेत विभिन्न ब्रांडों की भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि 19 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि बस संख्या UP77AN-1246 में सेटिंग कर शराब की तस्करी की जा रही है। बस मुजफ्फरपुर से एनएच-27 के रास्ते मधुबनी जा रही थी। सूचना मिलते ही दरभंगा मद्यनिषेध टीम ने मब्बी के पास बस का पीछा करना शुरू किया। टीम को देखकर चालक ने बस की रफ्तार बढ़ा दी और राजे टोल प्लाजा पार कर मधुबनी जिले की सीमा में प्रवेश कर गया। बस से 198 कार्टून में रॉयल स्टैग के 1775 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित मार्केट मूल्य 35 लाख 50 हजार आंका गया है। बस को दोनों तरफ से घेरा गया टीम ने मधुबनी के मद्यनिषेध अधीक्षक को सूचना दी और बस को पकड़ने के लिए सहयोग मांगा। सूचना पर मद्यनिषेध थाना झंझारपुर की टीम भी सक्रिय हुई। दोनों जिलों की संयुक्त टीम ने एनएच-27 पर कमला नदी पुल के पास भैरवस्थान थाना से आगे बस को दोनों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बस में विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब के कार्टन मिले। एक पिकअप की नीलामी से 3.65 लाख मिलने की उम्मीद इधर, मद्यनिषेध एवं पुलिस विभाग की ओर से जब्त वाहनों की सार्वजनिक नीलामी भी कराई गई। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार को जिला वाहन नीलामी समिति के माध्यम से एक पिकअप की नीलामी की गई। इससे करीब 3 लाख 65 हजार रुपये राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *