Headlines

गिरिहिंडा पहाड़ पर किशोरी से छेड़खानी का आरोप, युवक अरेस्ट:शेखपुरा पुलिस ने मौके से पकड़ा, BNS की धाराओं में केस दर्ज




शेखपुरा के गिरिहिंडा पहाड़ पर घूमने गई एक किशोरी से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गिरिहिंडा मोहल्ला निवासी रविंद्र यादव के 29 वर्षीय बेटे सूरज कुमार उर्फ सूरज यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। किशोरी के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को मोबाइल पर सूचना मिली थी कि गिरिहिंडा पहाड़ पर एक युवक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा है। सूचना मिलते ही नगर थाना शेखपुरा की पुलिस सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष धनंजय दास, पुलिस सब-इंस्पेक्टर पीयूष कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 76 और 78 समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच के बाद स्पीडी ट्रायल की तैयारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने महिलाओं और किशोरियों से अपील की कि किसी भी घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *