Headlines

Delhi Protest Controversy | Supreme Court Notice to AAP Congress CJP AISA


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Protest Controversy | Supreme Court Notice To AAP Congress CJP AISA

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पिछले महीने हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली किराना कमेटी और दिल्ली आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन ने याचिका में कहा कि जंतर-मंतर और रामलीला मैदान में प्रदर्शनों से व्यापारियों के कारोबार को नुकसान पहुंचा है। रामलीला मैदान के आसपास कई बड़े थोक बाजार हैं, इसलिए यहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग और SIR के विरोध में CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर और कांग्रेस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान पर प्रदर्शन किया था। 1 नवंबर की रैली के बाद व्यापारी संगठनों ने दावा किया था कि उन्हें इस रैली से करीब 11 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

पिछले दिनों दिल्ली में हुए बड़े प्रदर्शन

1. कॉकरोच का जंतर-मंतर मार्च

कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के विरोध में प्रदर्शन बुलाया था। दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। इस दौरान पुलिस ने शहर में बैरिकेडिंग की थी। 45 मेट्रो स्टेशन बंद थे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।

2. I.N.D.I.A. गठबंधन की रैली

एक नवंबर को सोनिया समेत राहुल, प्रियंका, अखिलेश, ममता और तेजस्वी बाकी नेताओं के साथ रामलीला मैदान पहुंचे थे। INDIA गठबंधन का ‘चलो दिल्ली’ मार्च कनॉट प्लेस के मिंटो रोड जंक्शन से शुरू हुआ। काफिले में कई गाड़ियां थीं। कार्यकर्ता सड़क पर पैदल चले।

कॉकरोच पार्टी ने जंतर-मंतर पर 36 दिन प्रदर्शन किया था

कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जून से 25 जुलाई तक NEET पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया था। 36 दिन तक चले इस प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे।

20 जुलाई को CJP ने संसद तक का मार्च भी किया था। 25 जुलाई को प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।