Headlines

छठ घाटों पर बिजली सुरक्षा को 3 जिलों में अलर्ट:सहरसा-सुपौल और मधेपुरा में निर्देश; 24 घंटे कंट्रोल रूम चलेगा, क्यूआरटी तैनात




छठ पूजा से पहले सहरसा विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार ने शुक्रवार को सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बिजली सुरक्षा से जुड़े काम समय पर पूरे करने और पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। किसी भी तकनीकी खराबी या आपात स्थिति से निपटने के लिए तीनों जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) सक्रिय रहेगी। खुले और खराब बिजली तारों की होगी मरम्मत निरीक्षण के दौरान घाटों और आसपास के इलाकों में बिजली के पोल, तार, ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरणों की स्थिति देखी गई। तीनों जिलों के विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंताओं को जरूरी निर्देश दिए गए। खुले और खराब तारों की मरम्मत करने और खतरे वाली जगहों को चिह्नित कर सुधारने को कहा गया। लोहे के पोल पर होगी प्लास्टिक रैपिंग अधिकारियों को अधिक भीड़ वाले घाटों पर सुरक्षा नियमों का पालन कराने और पानी के संपर्क में आने वाले बिजली उपकरणों से खतरा रोकने के निर्देश दिए गए। लोहे के बिजली पोल पर डाइइलेक्ट्रिक पेंट लगाने और प्लास्टिक रैपिंग करने को कहा गया है। छठ पूजा समाप्त होने तक अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर तैनात रहेंगे। 24 घंटे कंट्रोल रूम से होगी निगरानी तकनीकी खराबी या आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग 24 घंटे कंट्रोल रूम चलाएगा। शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचने और समस्या का समाधान करने के लिए क्यूआरटी बनाई गई है। कंट्रोल रूम से बिजली आपूर्ति पर लगातार नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता संतोष कुमार ने कहा कि छठ के दौरान लाखों श्रद्धालु नदी, तालाब और जलाशयों के किनारे सूर्य को अर्घ्य देते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल से काम करने और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा। श्रद्धालुओं से बिजली के पोल, तार और ट्रांसफार्मर के पास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने और खतरे की जानकारी तुरंत विभाग को देने की अपील की। बकाया बिजली बिल वसूली तेज करने का निर्देश वरीय प्रबंधक राजस्व दीपक कुमार ने निरीक्षण और समीक्षा बैठक में सहायक व कनीय अभियंताओं को राजस्व लक्ष्य पूरा करने और बकाया बिजली बिल की वसूली तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने छठ घाटों पर विभागीय शिविर लगाने और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए उपभोक्ताओं को जागरूक करने को कहा। प्रवासी उपभोक्ताओं को मिलेंगी विभागीय सुविधाएं दीपक कुमार ने बताया कि छठ पर बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारी अपने घर लौटते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करने, मीटर रीडिंग के आधार पर बिल उपलब्ध कराने और विभागीय सुविधाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। सोलर योजना की सब्सिडी बताएगा विभाग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत तीन किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप संयंत्र पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल 98 हजार रुपए की सब्सिडी का प्रावधान बताया गया। इसके अलावा बैंक से छह प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण की सुविधा की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। इसके लिए तीनों जिलों के सहायक और कनीय अभियंताओं को विशेष जनजागरूकता अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *