Headlines

Trump Netanyahu Clash Over Iran War


तेल अवीव/वॉशिंगटन डीसी24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान जंग को लेकर तनाव बढ़ गया है। इजराइली मीडिया यनेट की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच फोन पर जोरदार बहस हुई। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे।

ईरान पर दोबारा हमले शुरू करने के लिए नेतन्याहू अमेरिका पर दबाव बना रहे हैं, जबकि ट्रम्प इसके लिए तैयार नहीं हैं। 12 नवंबर की टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी है।

इजराइल के पीएम ऑफिस ने नेतन्याहू और ट्रम्प के बीच बहस की खबर को गलत बताया है।

इजराइल के पीएम ऑफिस ने नेतन्याहू और ट्रम्प के बीच बहस की खबर को गलत बताया है।

नेतन्याहू ईरान की सरकार बदलने की मांग कर रहे

एक वरिष्ठ इजराइली अधिकारी ने दोनों नेताओं के बीच वीकेंड पर फोन पर बातचीत होने की पुष्टि की है। हालांकि इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बहस के दावे को खारिज किया है। कार्यालय ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत में कोई टकराव नहीं हुआ और ये खबरें फर्जी हैं।

नेतन्याहू लगातार अमेरिका से ईरान पर फिर हमले शुरू करने और वहां की सरकार बदलने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उससे पैदा होने वाले खतरे को खत्म करने के लिए वहां की मौजूदा सरकार को हटाना जरूरी है।

मंगलवार को इजराइली संसद को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा था कि ईरान फिर से परमाणु खतरा पैदा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा

QuoteImage

इस अस्तित्व के खतरे को हमेशा के लिए खत्म करने का एकमात्र तरीका अयातुल्ला सरकार को सत्ता से हटाना है।

QuoteImage

इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू 10 नवंबर को नई संसद की शुरुआत के मौके पर बोलते हुए।

इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू 10 नवंबर को नई संसद की शुरुआत के मौके पर बोलते हुए।

ट्रम्प बोले- ईरान पर फिर हमला करने की वजह नहीं

ट्रम्प फिलहाल ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं। वे आर्थिक प्रतिबंधों और दबाव के जरिए ईरान से बातचीत में अपनी शर्तें मनवाना चाहते हैं।

रविवार को CBS के कार्यक्रम ’60 मिनट्स’ में ट्रम्प से पूछा गया कि क्या अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर से युद्ध शुरू करेगा? इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा करने की कोई वजह नहीं दिखती।

फाइनेंशियल टाइम्स ने भी हाल ही में अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि नेतन्याहू ट्रम्प को रोज फोन कर रहे हैं, ताकि उन्हें ईरान के खिलाफ फिर से पूरी ताकत से जंग शुरू करने के लिए मना सकें।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने माना था कि ईरान से जंग में अमेरिका को नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा था कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने माना था कि ईरान से जंग में अमेरिका को नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा था कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।

जून में भी दोनों नेताओं के बीच बहस हुई थी

ईरान जंग को लेकर ट्रम्प और नेतन्याहू के बीच पहले भी मतभेद सामने आ चुके हैं। जून में दोनों के बीच हुई एक बातचीत के बाद ट्रम्प ने अखबार ‘द पोस्ट’ को बताया था कि उन्होंने गुस्से में नेतन्याहू को ‘पागल’ कहा था।

नेतन्याहू के लिए यह राजनीतिक रूप से भी मुश्किल समय है। अक्टूबर में हुए आम चुनाव में उनकी पार्टी की सीटें कम हुई थीं। इसके बाद इजराइल में उनकी राजनीतिक स्थिति को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।

ईरान पर हमले से नेतन्याहू को क्या फायदा हो सकता है

परमाणु कार्यक्रम को रोकना: नेतन्याहू चाहते हैं कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की क्षमता हासिल न कर पाए। दोबारा हमले में परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है।

ईरान की सरकार पर दबाव बढ़ाना: नेतन्याहू कई बार कह चुके हैं कि उनका लक्ष्य ईरान की मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाना है। हमलों के जरिए वे ईरान की सैन्य और सरकारी व्यवस्था को कमजोर करना चाहते हैं। हालांकि, जानकारों का कहना है कि सिर्फ हवाई हमलों से सरकार गिराना आसान नहीं है।

इजराइल में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करना: जंग के दौरान नेतन्याहू खुद को देश की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने वाले नेता के तौर पर पेश करना चाहते हैं। इसके अलावा, युद्ध का माहौल बना रहने पर विपक्षी दलों पर भी उनके साथ आने का दबाव पड़ सकता है।

अमेरिका को साथ बनाए रखना: नेतन्याहू चाहते हैं कि अमेरिका भी ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल हो। 10 नवंबर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे ट्रम्प से लगातार हमले दोबारा शुरू करने की अपील कर रहे हैं।

ईरान जंग अमेरिका को महंगी पड़ी

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जंग में करीब 47.1 अरब डॉलर (लगभग 4.4 लाख करोड़ रुपए) खर्च होने का अनुमान लगाया है। यह आंकड़ा 16 अक्टूबर 2026 तक का है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने यह जानकारी अमेरिकी सांसदों को दी थी। जंग में अमेरिका का खर्च इस तरह है:

  • 2.7 लाख करोड़ रुपए: ईरान के खिलाफ हमलों में इस्तेमाल की गई मिसाइलों, बमों और दूसरे हथियारों को दोबारा खरीदने के लिए।
  • 57 हजार करोड़ रुपए: जंग में खोए लड़ाकू विमानों, ड्रोन और दूसरे सैन्य उपकरणों को बदलने के लिए।
  • करीब 1.1 लाख करोड़ रुपए: सैनिकों की तैनाती, विमान और युद्धपोत चलाने, सामान पहुंचाने और दूसरे सैन्य अभियानों पर।

जुलाई 2026 में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग का खर्च करीब 3.5 लाख करोड़ रुपए बताया था।

तेहरान में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान जमीन पर पड़ा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला पोस्टर। तस्वीर 3 नवंबर 2026 की है।

तेहरान में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान जमीन पर पड़ा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला पोस्टर। तस्वीर 3 नवंबर 2026 की है।

ईरान जंग का असर मिडटर्म चुनाव पर भी पड़ा

ईरान के साथ जंग का असर अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भी देखने को मिला। 3 नवंबर को हुए चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को संसद के दोनों सदनों में हार का सामना करना पड़ा।

ट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार की वजहों में इजराइल को लेकर अमेरिकी लोगों की बढ़ती नाराजगी का भी जिक्र किया था।

एसोसिएटेड प्रेस (AP) के करीब 1 लाख मतदाताओं के सर्वे के मुताबिक, करीब दो-तिहाई अमेरिकी मतदाताओं का मानना था कि ट्रम्प की नीतियों ने महंगाई बढ़ाई है। लोगों ने इसके लिए विदेशी सामान पर लगाए गए टैरिफ और फरवरी में ईरान के खिलाफ शुरू की गई जंग को भी जिम्मेदार माना। जंग के चलते पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं, जिससे आम लोगों का खर्च बढ़ गया।

——————————

यह खबर भी पढ़ें…

आइजनकोट का नेतन्याहू को PM बनने से रोकने का प्लान: संसद में बिल पेश किए, भ्रष्टाचार के आरोपी प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए गादी आइजनकोट ने बड़ा कदम उठाया है। आइजनकोट ने साथियों के साथ मिलकर संसद में 8 बिल पेश किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।