Headlines

'जेल से बाहर आने के बाद बिहार यात्रा करेंगे':अनंत सिंह बोले- घूमकर बताएंगे आगे क्या करना है; जेडीयू से निकाले जाने का कोई अफसोस नहीं




मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जेल से बाहर आने के बाद अपनी अगली राजनीतिक रणनीति का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि सरेंडर करने और जेल से रिहा होने के बाद वह पूरे बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान लोगों से मिलेंगे और राजनीतिक हालात को समझेंगे। इसके बाद ही तय करेंगे कि आगे क्या करना है। फिलहाल उनका पूरा ध्यान 25 नवंबर को होने वाली बेटी शिवांगी की शादी पर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक उन्हें 4 दिसंबर तक सरेंडर करना है। अनंत सिंह ने साफ कहा कि शादी के बाद वह जेल जाएंगे और बाहर आने के बाद बिहार यात्रा शुरू करेंगे। अनंत सिंह ने यह बातें एक इंटरव्यू में कही। इस दौरान उन्होंने जेडीयू से निकाले जाने, नीतीश कुमार और पार्टी के भविष्य को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि अगले बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। इतना बड़ा आवास तब ही मिलेगा जब MP का चुनाव लड़ेंगे। अनंत सिंह ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि अब तो हमको यह आवास खाली करने का नोटिस है। अब तो वापस से ही आवास हमको इतना बड़ा मिलेगा नहीं। नीतीश जी हमको 22 साल से दिए हुए थे। अब इतना बड़ा आवास चाहिए होगा तो विधायक ही नहीं लड़ेंगे बल्कि MP का चुनाव लड़ेंगे। जेडीयू से निकाले जाने का कोई अफसोस नहीं, बोले- अच्छा ही हुआ अनंत सिंह ने जेडीयू से निष्कासन को लेकर कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने का कोई दुख नहीं है, बल्कि खुशी है। उनका कहना था कि उन्होंने पार्टी के लिए काफी काम किया और हर मुश्किल वक्त में साथ दिया। इसके बावजूद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी को उनकी अहमियत समझ में आ जाएगी। अनंत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी कहा कि अगर वह जेडीयू में सक्रिय रहते तो पार्टी में ऐसी स्थिति नहीं बनती। ‘नीतीश थे तो जेडीयू थी, अब 10 सीटें भी नहीं आएंगी’ अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश थे तो जेडीयू थी। नीतीश नहीं तो जेडीयू भी नहीं। हमने कौन-सी गलती की थी, जो पार्टी से निकाल दिया गया। अगर कोई आदमी नेता होता तो ऐसा नहीं करता। हमने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, हर काम किया। पार्टी के चलते हम पूरी तरह बर्बाद हो गए। अब निकाल दिया तो बढ़िया ही किया। उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में जेडीयू को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी। दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर के बाद जेल जाएंगे अनंत सिंह मोकामा में पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। इस मामले में अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया। जेल में रहते हुए ही उन्होंने विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर मार्च 2026 में वह जेल से बाहर आए थे। हालांकि, 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी और उन्हें आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने इसके लिए 4 दिसंबर तक का समय दिया है। ‘शादी के बाद सरेंडर करेंगे’ अनंत सिंह ने कहा कि फिलहाल उन्होंने सरेंडर को लेकर अलग से कोई तैयारी नहीं की है। अभी पूरा परिवार बेटी की शादी में व्यस्त है। 25 नवंबर को शादी होने के बाद वह सरेंडर करेंगे। जेल से बाहर आने के बाद बिहार का दौरा करेंगे और फिर अपनी आगे की राजनीतिक दिशा का खुलासा करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *