Headlines

शेखपुरा में कायस्थ महासभा ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा:सैकड़ों महिला-पुरुषों ने सुनी कथा; कलम-दवात और बही-खाते की पूजा हुई, श्रद्धालुओं में बंटा महाप्रसाद




शेखपुरा के बिचली गली स्थित मड़पसोना मोहल्ले में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। इसमें जिले के अलग-अलग इलाकों से कायस्थ समाज के लोग शामिल हुए। महासभा के सदस्यों ने पूजा की तैयारियां पहले से की थीं। सैकड़ों लोगों ने सुनी कथा पूजा पंडाल में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भगवान चित्रगुप्त की कथा सुनी। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद बांटा गया। पूजा में भगवान चित्रगुप्त के साथ कलम, दवात और बही-खाते की भी पूजा की गई। चित्रगुप्त को कर्मों का लेखा रखने वाला देवता मानते हैं महासभा के जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने बताया कि महासभा हर साल भगवान चित्रगुप्त की पूजा करती है। इसमें समाज के लोग शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त को मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। इस दिन कलम और दवात की पूजा का विशेष महत्व है। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला महासचिव दीनानाथ सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, सज्जन कुमार, उत्तम कुमार, पप्पू, राहुल कुमार, अरुण कुमार सिंह और नीरव कुमार सहित महासभा के सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *