![]()
जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे पटना की सड़कों पर हरे रंग की सुपरबाइक चलाते नजर आ रहे हैं। यह कावासाकी निंजा ZX-6R बाइक है, जिसे तेजप्रताप ने अपनी पसंदीदा बाइक बताया है। सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो तेजप्रताप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो के साथ बाइक चलाने का अनुभव भी साझा किया है। उन्होंने लिखा कि लंबे समय बाद उन्हें अपनी पसंदीदा बाइक चलाने का मौका मिला। पटना की सड़कों पर बाइक चलाते हुए उन्हें काफी उत्साह और खुशी महसूस हुई। उन्होंने इसे आजादी के साथ उड़ने जैसा अनुभव बताया। तेजप्रताप ने आगे लिखा कि बाइक चलाना उनके लिए सिर्फ शौक नहीं, बल्कि जुनून और आजादी का एहसास है। उन्होंने अपनी पोस्ट में ‘माई फेवरेट बाइक, माई स्टाइल, माई स्वैग’ भी लिखा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यूजर्स ने लिए मजे एक ओर सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं, दूसरे ओर कई ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘गडकरी जी के पेट्रोल से बचाना इसको।’ अमित झा नाम के यूजर ने लिखा, ‘भैया ध्यान से एक बार आप साइकिल चलाने में गिर गए थे गोलंबर पर।’ 636 सीसी का इंजन, 127 एचपी की पावर कावासाकी निंजा ZX-6R एक स्पोर्ट्स बाइक है। इसमें 636 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 127 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। बाइक में क्विकशिफ्टर की सुविधा भी है, जिससे क्लच का इस्तेमाल किए बिना तेजी से गियर बदले जा सकते हैं। चार राइडिंग मोड और ABS की सुविधा बाइक में स्पोर्ट, रोड, रेन और राइडर समेत चार राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें तीन स्तर का ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल चैनल ABS और 4.3 इंच का कलर TFT डिस्प्ले मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है। बाइक के आगे 310 एमएम के दो डिस्क ब्रेक और पीछे 220 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया गया है। भारतीय बाजार में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत करीब 12.49 लाख रुपए बताई गई है।
Source link
पटना की सड़कों पर सुपरबाइक दौड़ाते दिखे तेज प्रताप:बोले- यही मेरा स्टाइल और स्वैग है; यूजर्स ने कहा- भैया ध्यान से एक बार आप साइकिल चलाने में गिर गए थे
