Headlines

अररिया में साइबर ठगी के मामले में 4 गिरफ्तार:छापेमारी में 9 मोबाइल-लैपटॉप मिले, डिजिटल फिंगर क्लोन के 2 डिवाइस जब्त




अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और दो डिजिटल फिंगर क्लोन डिवाइस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इन उपकरणों का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जाता था। हसनैन के घर पर हुई छापेमारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस को करहरा वार्ड नंबर 10 निवासी मोहम्मद हसनैन के घर पर साइबर ठगी होने की सूचना मिली थी। हसनैन, मोहम्मद कबीर आलम के बेटे हैं। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की। इस दौरान मोहम्मद रफीक (22), मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद सालिक (28) और संस कमर (25) को गिरफ्तार किया गया। रफीक करहरा वार्ड नंबर 12 का निवासी है। उसके पिता का नाम मोहम्मद ईशा है। सालिक के पिता मोहम्मद इजहार आलम और संस कमर के पिता साबिर आलम हैं। पुलिस के मुताबिक, चारों महलगांव थाना क्षेत्र के निवासी हैं। दो आरोपी मौके से फरार छापेमारी के दौरान दो अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इनमें करहरा वार्ड नंबर 10 निवासी अशरफ उर्फ गुलाब (करीब 22), पिता जुबेर और कौनेन (करीब 21), पिता कबीर आलम शामिल हैं। महलगांव थाने में केस नंबर 216/26 दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बरामद उपकरणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क के जरिए कितने लोगों से ठगी की गई और इसमें अन्य कौन लोग शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *