Headlines

नवादा में 2 बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:दीपावली पर शादी की खुशियां मातम में बदलीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम




नवादा के वारिसलीगंज में दीपावली के बीच हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। एसजीबीके साहू स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में शिशुपाल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की शादी होने वाली थी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के टाटी मीरबीघा गांव निवासी भागीरथ तांती के बेटे शिशुपाल कुमार के रूप में हुई है। वह टाइल्स और मार्बल लगाने का काम करता था। सोमवार को वह अपने ग्रामीण दोस्त सुरेश कुमार के साथ नवाजगढ़ गांव से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान एसजीबीके साहू स्कूल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौके पर मौत टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिशुपाल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार सुरेश कुमार घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से घायल सुरेश को इलाज के लिए वारिसलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। शादी की तैयारी के बीच घर में मचा कोहराम शिशुपाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि युवक की शादी होने वाली थी और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। दीपावली के त्योहार के बीच हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव में भी शोक का माहौल है। पटेल चौक और वारिसलीगंज-बरबीघा मार्ग जाम हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने पटेल चौक और वारिसलीगंज-बरबीघा मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुट गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *