![]()
अररिया में आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में जिला अग्निशमन कार्यालय और इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) का शुभारंभ किया गया। डीएम विनोद दूहन ने इसका उद्घाटन किया। इससे जिले में आग लगने और अन्य आपातकालीन घटनाओं के दौरान लोगों तक समय पर मदद पहुंचाने में सुविधा होगी। त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय पर जोर डीएम ने कहा कि नए कार्यालय के शुरू होने से जिले की अग्निशमन व्यवस्था मजबूत होगी। आग लगने या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी से कार्रवाई करने, विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और राहत-बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में समय पर सहायता पहुंचाना बेहद जरूरी है। खासकर आग लगने की घटनाओं में शुरुआती समय काफी अहम होता है। अग्निशमन विभाग की तत्परता से जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। जिम्मेदारी से काम करने का दिया निर्देश डीएम ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आपातकालीन सूचना मिलते ही बिना देरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार प्रसाद सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Source link
अररिया में DM ने अग्निशमन कार्यालय और ERSS शुरू किया:इमरजेंसी घटनाओं में मदद पहुंचाने के लिए व्यवस्था मजबूत होगी
