Headlines

छठ घाटों की सफाई और व्यवस्था का काम जारी:लखीसराय में व्रतियों के लिए वाच टावर, सुरक्षा घेरा और चेंजिंग रूम बनाए जा रहे




लखीसराय में छठ पूजा को लेकर शहर के अलग-अलग घाटों पर तैयारी चल रही है। नगर परिषद घाटों की सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंतजाम कर रही है। नगर परिषद क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर पोखर के आसपास जमा कचरा हटाया जा रहा है। झाड़ियों की कटाई और घाट के आसपास फैली गंदगी की सफाई भी की जा रही है। स्थानीय युवा भी तैयारी में मदद कर रहे हैं। घाटों को किया जा रहा व्यवस्थित व्रतियों और श्रद्धालुओं के आने-जाने की सुविधा के लिए घाटों को व्यवस्थित किया जा रहा है। पूजा के दौरान लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए अन्य इंतजाम भी किए जा रहे हैं। वार्ड पार्षद कौशल सिंह ने बताया कि व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। घाट पर वाच टावर, सुरक्षा घेरा और चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की जरूरत के मुताबिक हो रहा इंतजाम उन्होंने बताया कि पोखर के आसपास सफाई रखने के साथ श्रद्धालुओं की जरूरत के मुताबिक दूसरे इंतजाम भी किए जा रहे हैं। अर्घ्य के दौरान व्रतियों को परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। स्थानीय युवाओं की भागीदारी से घाट की तैयारी में मदद मिल रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि छठ पूजा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सामूहिक भागीदारी का पर्व भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *