![]()
शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद और एसपी हिमांशु के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह जेल में तलाशी अभियान चलाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक सभी कैदी वार्डों की जांच हुई। इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान मिलने की सूचना नहीं है। अभियान में एसडीएम प्रियंका कुमारी और एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार भी शामिल थे। नगर थाना और पुलिस लाइन के जवानों को भी तलाशी के लिए बुलाया गया था। पुलिस की मौजूदगी के कारण जेल के बाहर और आसपास के इलाके में हलचल रही। अभियान के समय सो रहे थे कैदी जिलाधिकारी शेखर आनंद ने बताया कि यह जिला प्रशासन की नियमित कार्रवाई थी। तलाशी के दौरान सभी वार्डों का बारी-बारी से निरीक्षण किया गया। अभियान के समय कई कैदी सो रहे थे। जेल अधीक्षक लाल बाबू सिंह समेत जेल के अधिकारी और कर्मचारी सूचना मिलने पर परिसर पहुंचे। मौके से आई तस्वीरें…. तलाशी के बाद जेल अधीक्षक लाल बाबू सिंह को जेल की व्यवस्था सुधारने और कैदियों पर खास नजर रखने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने जेल मैनुअल के मुताबिक कैदियों को सुविधाएं, सुरक्षा, खाना और स्वास्थ्य सेवाएं देने को कहा। उन्होंने सुरक्षा नियमों से समझौता नहीं करने और जेल में अनुशासन बनाए रखने का भी निर्देश दिया।
Source link
शेखपुरा जेल में डीएम-एसपी ने तलाशी अभियान चलाया:डेढ़ घंटे तक सभी वार्डों की जांच, आपत्तिजनक सामान नहीं मिला
