Headlines

आरा- आग की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत:दूध गर्म करने के दौरान गैस लीक होने से साड़ी में लगी आग, अस्पताल में तोड़ा दम




आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला मोहल्ले में गुरुवार को गैस सिलेंडर रिसाव हो जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहां गांव के रहने वाले नवल किशोर शर्मा की 65 साल की पत्नी चंपाकली है। वर्तमान में वो नवादा थाना क्षेत्र करमन टोला मोहल्ले में अपने मकान बनाकर कई वर्षों से रह रही थी। गैस लीक होने की वजह से साड़ी में लगी आग इधर, मृतका के पति नवल किशोर शर्मा ने बताया कि वह पहले मंजिल वाले कमरे में थे और उनकी पत्नी चंपाकली नीचे गैस सिलेंडर पर दूध गर्म कर रही थी। उसी दौरान गैस लीक हो जाने के कारण उनकी साड़ी आग की चपेट में आ गई। आग लगने के बाद चंपाकली बुरी तरह झुलस गईं। इस दौरान छत पर कपड़ा डालने जा रहे किराएदार लड़कों ने उन्हें देखा तो शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद मैं नीचे आया और पत्नी को लेकर स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर ने चंपाकली को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बिना पोस्टमॉर्टम के शव को अंतिम संस्कार के लिए घर लाया गया। मृतका का एक बेटा था, जिसका इसी साल निधन हो गया था। परिवार में अब सिर्फ पति हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *