Headlines

पटना के 79 आउटपोस्ट पर दरोगा रैंक के अधिकारी तैनात:SSP ने जारी की लिस्ट, एनकाउंटर करने वाले चर्चित पुलिस अफसरों को मिली अहम जिम्मेदारी




राजधानी की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पटना पुलिस ने जिले की 79 आउट पोस्ट (OP) पर दरोगा रैंक के पदाधिकारियों की तैनाती की है। प्रत्येक आउट पोस्ट पर एक दरोगा, एक सहायक अवर निरीक्षक (ASI) और तीन सिपाहियों की पोस्टिंग की गई है, ताकि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इस नई तैनाती में हाल के चर्चित मामलों में कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। रामकृष्णा नगर ज्वेलरी शॉप लूटकांड के आरोपी का हाफ एनकाउंटर करने वाले दरोगा हेमंत झा को गुरु के बाग ओपी (मालसलामी थाना) का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बंटी यादव हत्याकांड के आरोपी रवीश उर्फ बीसी के हाफ एनकाउंटर में शामिल रहे दरोगा पंकज कुमार पवन को आलमगंज ओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीचे देखिए पुलिस अधिकारियों और उनकी नई पोस्टिंग की सूची:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *