Headlines

अररिया DM ने किसानों को आय बढ़ाने के बताए तरीके:पशुपालकों को सुधा से जुड़ने की अपील, पात्र पशुपालकों को 32 हजार तक का KCC लोन




अररिया के जोकीहाट प्रखंड की भगवानपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम हुआ। डीएम विनोद दूहन ने अध्यक्षता की। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और खेती-पशुपालन से आय बढ़ाने पर जोर दिया। डीएम ने दूध उत्पादन और पशुपालन का महत्व बताया। पशुपालकों से सुधा से जुड़ने की अपील की, ताकि दूध बेचने की अच्छी व्यवस्था मिले। सहकारिता से दूध खरीदने की जानकारी दी गई। 32 हजार तक का कर्ज, 288 रुपये में पशु बीमा डीएम ने कहा कि पात्र पशुपालकों को केसीसी योजना में 32 हजार रुपये तक का कर्ज मिल सकता है। बीमार पशुओं के लिए पशु चिकित्सक सुविधा लेने को कहा। 288 रुपये में एक साल का पशु बीमा कराने को प्रोत्साहित किया। डीएम ने किसानों को सब्जी उत्पादन बढ़ाने और खेती-पशुपालन को आय का दूसरा जरिया बनाने की सलाह दी। ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का फायदा उठाकर आजीविका मजबूत करने की अपील की। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने को जागरूक किया। पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की होगी समीक्षा डीएम ने कहा कि सरकारी आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाने के लिए कायाकल्प अभियान के तहत काम किए जा रहे हैं। उन्होंने पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने, उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग करने और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए हर महीने के अंतिम रविवार को ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस मनाया जाता है। इस दौरान विकास योजनाओं, आगामी कार्यों और स्थानीय स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों से जुड़ी थीमों पर चर्चा की जाती है। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जोकीहाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *