![]()
भभुआ थाना क्षेत्र के बरीगावां गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक पशुपालक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बरीगावां गांव निवासी स्वर्गीय राम बच्चन राम के 50 वर्षीय पुत्र राजकुमार राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजकुमार राम अपने मवेशियों को चराने के लिए बधार में गए थे। वहां सबमर्सिबल पंप चलाने के लिए बिछाया गया एक विद्युत तार जमीन पर कटा हुआ पड़ा था। मवेशी चराते समय राजकुमार राम अनजाने में उस कटे हुए तार के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और वे अचेत हो गए। डॉक्टरों ने राजकुमार राम को मृत घोषित कर दिया
घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल भभुआ सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने राजकुमार राम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
कैमूर में करंट लगने से पशुपालक की मौत:खेत में कटे बिजली तार की चपेट में आए, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, जांच में जुटी पुलिस
