![]()
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी 9 से 17 अगस्त तक पूरे जिले में हर घर तिरंगा अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक घरों, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराना है। अभियान को पूर्णतः जनभागीदारी आधारित बनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं फ्लैग कोड का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा । हर घर तिरंगा’ केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और जनसहभागिता का अभियान है। इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह अभियान जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर सके। प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड में व्यापक जनजागरूकता अभियान तथा सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे । अभियान के दौरान जिलेभर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें तिरंगा वितरण अभियान, तिरंगा यात्रा, बाइक एवं साइकिल रैली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, सरकारी भवनों की त्रिवर्णीय रोशनी, हर घर तिरंगा थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सेल्फी विद तिरंगा अभियान प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया जाएगा। अभियान में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, जीविका स्वयं सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों, वार्ड प्रतिनिधियों, पैक्स, एनसीसी, एनएसएस, मेरा युवा भारत, खेल क्लबों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारी संगठनों तथा नागरिक समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इससे अभियान का दायरा गांव से लेकर शहर तक और अधिक व्यापक होगा।
Source link
नौ से 17 अगस्त तक पूरे जिले में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
