![]()
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से एक लापता छात्र का शव मिला है। छात्र की पहचान पूर्वी चंपारण के राजेपुर निवासी संकेत आर्य के रूप में हुई है। वह पिछले तीन दिनों से लापता था। संकेत ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी। वह आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुजफ्फरपुर आया था। यहां वह हनुमंत नगर वार्ड-15 में किराए के कमरे में रहता था। परिजनों ने बताया कि 24 सितंबर को संकेत दोस्तों के साथ फिल्म देखने निकला था। इसके बाद वह अपने कमरे पर नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। 25 सितंबर की रात परिजनों ने सिकंदरपुर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच कर रही थी। रविवार, 27 सितंबर को सीढ़ी घाट के पास नदी में उसका शव उपलाता हुआ मिला। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने लाश को पानी से निकलवाया घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) भेज दिया।
पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर विभिन्न पहलुओं से गहराई से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों की ओर से दिए जाने वाले आवेदन और कॉल डिटेल्स के आधार पर संदेह के घेरे में आए दोस्तों और संदिग्धों को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप किया जा सके।
Source link
