Headlines

पुरानी रंजिश:गया के मुरली हिल मुहल्ले में गोलीबारी बाल-बाल बचे, इलाके में फैली दहशत ​




गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल मुहल्ले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति शंकर पासवान पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने शंकर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत यह रही कि इस हमले में शंकर बाल-बाल बच गया। ​ इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ​थाने पहुंची पीड़िता, पति पर गोली चलाने का लगाया आरोप ​घटना के संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया, ‘गुरुवार की देर रात एक महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए शिकायत दर्ज कराई कि कुछ बदमाशों ने उनके पति को जान से मारने की नीयत से उन पर सीधा निशाना साधकर गोली चलाई थी।’ ​महिला के मुताबिक, गोली उनके पति के करीब से गुजरी, जिससे वे किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। यह घटना मुहल्ले में दुर्गा मां की प्रतिमा के पास के पंडाल के निकट हुई है। इस अचानक हुए हमले से पूरा परिवार सदमे में है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ​आवेदन मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई ​थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता को FIR दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन देने को कहा गया है। फिलहाल, मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल की व्यस्तता के बावजूद घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल छानबीन के लिए पुलिस टीम को मुरली हिल मुहल्ला भेजा गया है। पुलिस इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़िता की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होते ही। नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पुलिस टीम इस मामले में जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *