Headlines

बक्सर में जुए के अड्डे पर छापा:6 आरोपी गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश, 6 ताश की गड्डियां और 5 मोबाइल फोन जब्त




बक्सर के मल्लाह टोली मोहल्ले में पुलिस ने जुए के एक अड्डे पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया। यहां तिरपाल बिछाकर बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों से जुआ खेला जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 लाख 20 हजार रुपए नगद, छह ताश की गड्डियां और पांच मोबाइल फोन जब्त किए। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। नगर थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि मल्लाह टोली में जुए का अड्डा चल रहा है। इस पर नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अचानक छापा मारा और जुआरियों को पकड़ लिया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मल्लाह टोली में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से नकदी समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। प्राथमिकी दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बरामद सामान और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है। नगर थाना क्षेत्र में जुए के अड्डे पर हुई इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपियों के नाम और उनकी विस्तृत पहचान की जानकारी इस मामले में उपलब्ध नहीं कराई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *