Headlines

किशनगंज में महिला का अपहरण, मारपीट और रेप का प्रयास:5 लोगों पर आरोप, सदर अस्पताल में इलाज के बाद दर्ज हुई FIR




किशनगंज में एक महिला के अपहरण, मारपीट, नगदी छीनने और रेप के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर मलईयन्दी निवासी ने पांच लोगों के खिलाफ शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने हथियारों के बल पर उनकी मां को घर से अगवा कर लिया और उनके साथ मारपीट की। आवेदन के अनुसार, 22 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे चावलमंडी, किशनगंज से फोन आने के बाद सिराजुद्दीन को किशनगंज टाउन थाना बुलाया गया। वहां पहुंचने पर उनकी मुलाकात मां से हुई। इसके बाद पूछताछ के दौरान उन्हें कथित घटना की जानकारी मिली। आरोपी पिस्टल-रॉड लेकर पहुंचे थे घर शिकायत में मो. इब्राहीम, अबु समा, मो. मुसरफ, मानिक चंद और शेहबुर रहमान को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी पोठिया थाना क्षेत्र के तैयबपुर के निवासी बताए गए हैं। आवेदक का आरोप है कि सभी आरोपी पिस्टल, लोहे की रॉड और चाकू लेकर उनके घर पहुंचे थे। वहां से उनकी मां को जबरन ले गए। पीड़िता का बेटा ने आरोप लगाया है कि उनकी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उनका गला दबाकर जान लेने की कोशिश की गई और कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शिकायत के मुताबिक, लोहे की रॉड से सिर पर वार किए जाने के कारण महिला को गंभीर चोट आई। गले और शरीर के अन्य हिस्सों में भी अंदरूनी चोट लगने की बात कही गई है। सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *