Headlines

बेतिया में बाइक की मांग पर टूटा रिश्ता:दूसरी जगह शादी के लिए निकले दूल्हे को बनाया बंधक, ढाई लाख लौटाने की मांग पर अड़े




पश्चिम चंपारण के पुरशोतीपुर गांव में दूसरी शादी करने जा रहे एक दूल्हे को लड़की पक्ष के लोगों ने रास्ते में रोककर बंधक बना लिया। आरोप है कि दूल्हे की पहली शादी बाइक की मांग के कारण टूटी थी। लड़की पक्ष को दूल्हे की दूसरी शादी की जानकारी मिली थी। वे पहले दिए गए ढाई लाख रुपए नगद और सोने की चेन लौटाने की मांग पर अड़े थे। सूचना पर मझौलिया, मलाही और हरसिद्धि थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाने के बाद मामला शांत कराया और दूल्हे को मुक्त कराया। अपाची बाइक की मांग पर टूटी थी शादी सरपंच संजय कुमार के अनुसार, पुरशोतीपुर निवासी इमाम अली ने अपनी बेटी की शादी मलाही के मजुल्लाह आलम से तय की थी। आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने दहेज में अपाची बाइक मांगी, जिससे शादी टूट गई। इमाम अली ने दूल्हे समेत पांच लोगों पर FIR दर्ज कराई है। पुलिस के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने लड़की पक्ष को मामले में न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद दूल्हे को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उधर, श्रीपुर गांव में दूल्हे के इंतजार में पहुंचे बाराती वापस लौट गए। हालांकि, वहां पंचों की मध्यस्थता से निकाह संपन्न कराए जाने की भी जानकारी सामने आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *