Headlines

दरभंगा- DM-SSP ने निकाला फ्लैग-मार्च, 450 पूजा पंडालों पर नजर:दुर्गापूजा को लेकर 4 हजार जवानों की होगी तैनाती; ड्रोन-CCTV से निगरानी, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम




दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए दरभंगा जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले में करीब 450 स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 4 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT), बाइक गश्ती दल और डायल-112 की टीमों को सक्रिय रखा गया है। शनिवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथरड्डी जलरड्डी के संयुक्त नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन दरभंगा से लहेरियासराय टॉवर चौक होते हुए हाजमा चौराहा, दारू भट्टी ,करम गंज से उर्दू बाजार, कोतवाली थाना नीम चौक, किला घाट, सुभाष चौक से दरभंगा टॉवर, हसन चौक, इनकम टैक्स चौराहा से होते हुए बाग मोड़, कादिराबाद, आजम नगर, शिव धारा, NH होते हुए दिल्ली मोड़, बाघ मोड़ विद्यापति चौक, दरभंगा स्टेशन, दोनार, अल्लपट्टी पुनः कर्पूरी चौक से होते हुए लहेरियासराय टॉवर से पुलिस लाइन दरभंगा तक फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। 450 पूजा स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात फ्लैग मार्च के बाद जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि सप्तमी से पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए जिले के सभी संबंधित पूजा स्थलों पर पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने पूजा समितियों से बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर प्रभावी आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की। कहा कि पूजा पंडालों में किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित पोस्टर या बैनर नहीं लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें। 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम, जारी किए गए नंबर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथरड्डी जलरड्डी ने बताया कि जिले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में चौकीदारों को भी लगाया गया है। सभी थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। एसएसपी कार्यालय में 24 घंटे सक्रिय रहने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। दुर्गा पूजा के दौरान किसी प्रकार की घटना, दुर्घटना, संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति होने पर श्रद्धालु इन नंबरों पर सूचना दे सकते हैं। दुर्गा पूजा कंट्रोल रूम के नंबर:
87573 69444
90318 27393
90318 27398 एसएसपी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित टीमें आवश्यक कार्रवाई करते हुए सहायता उपलब्ध कराएंगी आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए डायल 112 की सेवा भी उपलब्ध है। अग्निशमन और विद्युत विभाग को भी अलर्ट रहने का निर्देश पूजा पंडालों में आग लगने या बिजली से संबंधित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए अग्निशमन और विद्युत विभाग को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। किसी भी अप्रिय परिस्थिति से तत्काल निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10 बाइक गश्ती दल बनाए गए हैं। डायल-112 की टीमों को भी सक्रिय रखा गया है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने या अफवाह फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी कर रहा है। फ्लैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ दुर्गा पूजा मनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *