Headlines

अमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमला करना चाहता था युवक:घर से राइफल, गोलियां मिलीं; भारतीय मूल के लोगों से नफरत करता था




अमेरिका के इलिनॉय में 19 साल का एक युवक हिंदू मंदिर पर हमला करने की योजना बना रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, युवक भारतीय मूल के लोगों से नफरत करता था। उसके घर से राइफल, कई भरी हुई मैगजीन और सैकड़ों गोलियां मिली हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी थी आरोपी का नाम अलेक्जेंड्रोस पापोराकिस है। पालाटाइन पुलिस के मुताबिक, 11 अक्टूबर को माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस को एक व्यक्ति ने बताया कि उसे पापोराकिस के कुछ मैसेज मिले हैं। इन मैसेज के साथ एक दस्तावेज भी था, जिसमें हिंदू मंदिर में गोलीबारी करने की कथित योजना का जिक्र था। इसके बाद दोनों जगहों की पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने पापोराकिस को उसके घर से निकलते समय पकड़ लिया। इसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई। उसके घर में मिली एक जैकेट पर ऐसा निशान भी था, जो गोरी नस्ल को दूसरों से बेहतर मानने वाले चरमपंथियों से जुड़ा है। भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा का जिक्र अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पापोराकिस के मैसेज और उसके नाम से जुड़े एक दस्तावेज की जांच की। पुलिस के मुताबिक, इसमें नस्लभेद और चरमपंथी सोच से जुड़ी बातें लिखी थीं। इसमें दक्षिण एशियाई लोगों, खासकर भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा का भी जिक्र था। जांच कर रही टीम को शक है कि पापोराकिस ऑरोरा इलाके में किसी हिंदू मंदिर या दूसरे धार्मिक स्थल पर हमला करने की योजना बना रहा था। हालांकि, पुलिस ने मंदिर का नाम नहीं बताया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने अपने इलाके के हिंदू धार्मिक स्थलों को इस बारे में जानकारी दी। आतंकवादी धमकी देने और अवैध हथियार रखने के आरोप पापोराकिस पर आतंकवादी धमकी देने और गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप लगाए गए हैं। बुधवार को अदालत में सुनवाई के बाद जज ने उसे हिरासत में रखने का आदेश दिया। पालाटाइन पुलिस प्रमुख विलियम नॉर्ड ने कहा कि सूचना मिलते ही पालाटाइन और माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। इससे आरोपी को जल्द पकड़ने में मदद मिली। FBI शिकागो के अधिकारी रयान व्हेलन ने कहा कि एजेंसी चरमपंथी सोच से जुड़ी हिंसा की धमकियों का पता लगाने और उनकी जांच करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम करती है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… OpenAI ऑफिस में जासूसी की कोशिश करने वाला गिरफ्तार: TV के पीछे रिकॉर्डर लगाया था अमेरिकी कंपनी OpenAI के सैन फ्रांसिस्को ऑफिस में जासूसी की कोशिश करने वाले कर्मचारी को FBI ने गिरफ्तार कर लिया है। कर्मचारी ने कॉन्फ्रेंस रूम में टीवी के पीछे रिकॉर्डिंग डिवाइस छिपा दिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *