Headlines

6 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया रेप:घर के पीछे से बहला-फुसलाकर ले गया था साथ, पीड़िता का बेतिया GMCH में चल रहा इलाज




पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। बच्ची के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले किशोर पर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने और उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पड़ोस के घर से रोती-बिलखती निकली बच्ची परिजन के अनुसार, बच्ची बुधवार की शाम घर के पीछे स्थित शौचालय में गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। काफी देर तक बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में बच्ची पड़ोस के घर से रोती-बिलखती हुई बाहर निकली। इसके बाद उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। बच्ची को GMCH किया गया रेफर बच्ची की बात सुनने के बाद परिजन घबरा गए और उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बैरिया ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), बेतिया रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बैरिया थाने की पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस संबंध में बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि 6 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना की जानकारी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *