![]()
भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रामडीहाल टोला गांव स्थित उतरवारी नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत किशोर चांदी थाना क्षेत्र के रामडीहल टोला गांव निवासी इंदल कुमार का 14 वर्षीय पुत्र लवजी यादव है। इधर, मृत किशोर के पिता इंदल कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम वह खेत में पटवन करने के लिए जा रहे थे। जाने के कारण में नदी पार करके जाना होता है। मेरे पीछे बेटा भी आ रहा था। नदी पार करते वक्त वो डूब गया। ग्रामीणों ने पानी से निकाला बेटा पापा-पापा चिल्ला भी रहा था। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से उसे पानी से बाहर निकल गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में कराया। बताया जाता है की मृत किशोर मानसिक रूप से कमजोर था। वह अपने तीन भाई और 2 बहनों में छोटा था। उसके परिवार में मां नेहा, दो बहन रिंकी देवी, अंजली कुमारी और दो भाई रितिक कुमार व कौशल कुमार है। घटना के बाद किशोर की मां नेहा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
भोजपुर में नदी में डूबकर नाबालिग की मौत:नदी पार कर पटवन के लिए खेत जा रहे थे पिता, पीछे बेटा भी था
