Headlines

खगड़िया में पैसे के विवाद में बुजुर्ग की मौत:परिजन ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप, पड़ोसी हिरासत में




खगड़िया में मंगवार देर रात पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा लतीफ पंचायत के मड़ैया शर्मा टोला की है। मृतक की पहचान सुरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पड़ोसी उपेंद्र शर्मा और उनके परिजनों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में उपेंद्र शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सुरेंद्र शर्मा और उनके पड़ोसी उपेंद्र शर्मा के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान उपेंद्र शर्मा और उनके परिजनों ने सुरेंद्र शर्मा के साथ मारपीट की। इस घटना में वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मड़ैया सहायक थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और आरोपी पड़ोसी उपेंद्र शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद स्पष्ट होगी मौत की परिस्थिति घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद और वृद्ध की मौत के कारणों की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल, परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *