- Hindi News
- National
- Breaking News Live Updates Headlines MP Rajasthan Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली के मौजपुर इलाके में मंगलवार रात करीब 10:34 बजे उधम रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई। आग लगते ही कुछ लोग पहली मंजिल से कूदने लगे। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने पहले ही आग बुझा दी थी। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
आज की बाकी बड़ी खबरें…
महाराष्ट्र में नालासोपारा की बिल्डिंग में आग, 2 महिलाओं की मौत; 15 लोगों का रेस्क्यू

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में इंपीरियल हाइट्स बिल्डिंग की आठवीं से दसवीं मंजिल पर मंगलवार रात करीब 11:30 बजे आग लग गई। हादसे में फाल्गुनी शाह (50) और अश्विनी पारकर (50) की मौत हो गई।
दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम ने बचाव अभियान चलाकर 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई लोग खुद भी बिल्डिंग से बाहर निकलने में सफल रहे।
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
केरलम में 23 से कम उम्र वालों को शराब देने पर एक्शन होगा, 3 युवाओं की सड़क हादसे में मौत के बाद फैसला

केरलम में 23 साल से कम उम्र के लोगों को शराब परोसने वाले बार पर सख्त कार्रवाई होगी। कोच्चि के पास रविवार को सड़क हादसे में 3 युवाओं की मौत के बाद यह फैसला किया है। कार चला रहे युवक को शराब परोसने वाले बार पर 3 केस दर्ज किए गए हैं।
सऊदी अरब: एअर इंडिया, इंडिगो की उड़ानें 17 तक रद्द

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और सुरक्षा जोखिमों के चलते इंडिगो, एअर इंडिया और अकासा एयर ने सऊदी अरब के लिए 17 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो की रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना की उड़ानें रद्द रहेंगी। जबकि, अकासा एयर ने रियाद और जेद्दा की उड़ानें रोकी हैं।
एअर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा की उड़ानें रद्द की हैं। प्रभावित यात्री रिफंड या यात्रा की तारीख बदलने के विकल्प देख सकते हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति पुष्टि करने की सलाह दी है।

