![]()
समस्तीपुर में सोमवार रात तेज रफ्तार टोटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान रामपुर विशुन वार्ड-6 निवासी शिवचंद्र राय के पुत्र पंकज कुमार राय(25) के तौर पर हुई है। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र की है। रामपुर विशुन में सोमवार रात टोटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता शिवचंद्र राय ने बताया कि पंकज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार रात किशनपुर में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास टोटो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया पिता ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद टोटो चालक उनके बेटे को सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चालक पंकज का मोबाइल और पैसे लेकर भाग गया। परिवार को घटना की सूचना मिलने पर उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया पंकज अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। 10 मार्च को बीमारी से उनकी मां की मौत हो गई थी। पंकज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब दादा शिवचंद्र राय पर चार बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी आ गई है। घर के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। छानबीन की जा रही है सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। घटना के बाद वाहन चालक टोटो लेकर फरार हो गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
Source link
समस्तीपुर में रोड एक्सीटेंड में युवक की मौत:मजदूरी करके घर लौट रहा था, रास्ते में टोटो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
