Headlines

MLC चुनाव: नालंदा में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन:निशांत कुमार जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के लिए मांगेंगे वोट; पटना से पिता का आशीर्वाद लेकर निकले




बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार नवल किशोर यादव के पक्ष में माहौल बनाने के लिए गठबंधन के नेता लगातार क्षेत्र में पसीना बहा रहे हैं। प्रत्याशियों के समर्थन में चल रहे सघन जनसंपर्क अभियान के तहत आज दोपहर 2:00 बजे बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में एक विशाल चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया है। जनसभा को लेकर मैदान में भव्य मंच और पंडाल तैयार किया गया है। जहां नालंदा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी तादाद में स्नातकों, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेकर प्रचार के लिए निकले निशांत कुमार इस चुनावी सभा के मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार होंगे। जनसंपर्क अभियान पर निकलने से पहले उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया। जनसभा को संबोधित कर एनडीए प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत का आह्वान करेंगे। निशांत कुमार के आगमन को लेकर युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंच पर मौजूद रहेंगे एनडीए के दिग्गज मंत्री और सांसद सभा में एनडीए के शीर्ष नेताओं का जमावड़ा रहेगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री संतोष कुमार सुमन, मंत्री दामोदर रावत, मंत्री दीपक प्रकाश और सांसद अरुण भारती सहित गठबंधन के कई सांसद, विधायक, विधान पार्षद और जिलाध्यक्ष रहेंगे। जनसुराज प्रत्याशी को मिला अनंत सिंह का साथ बिहार विधान परिषद के चुनाव को लेकर JDU में घमासान है। अनंत सिंह जहां खुलकर नीरज कुमार की बगावत कर रहे हैं, वहीं जदयू प्रत्याशी को निशांत कुमार का साथ मिला है। नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत नीरज कुमार के लिए प्रचार करेंगे। ललन सिंह को मिली थी विवाद निपटाने की जिम्मेदारी पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच विवाद ने चुनावी मुकाबले को पहले ही दिलचस्प बना दिया है। पार्टी कैंडिडेट नीरज कुमार के खिलाफ मोकामा के विधायक अनंत सिंह जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को समर्थन दिया है। अनंत सिंह ने नीरज कुमार को हराने की बात भी कही है। इससे जदयू के सामने असहज स्थिति पैदा हुई है, क्योंकि पार्टी का एक विधायक अपने ही दल के आधिकारिक उम्मीदवार के बजाय दूसरे प्रत्याशी के समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है। पार्टी ने दोनों नेताओं के बीच को निपटाने की जिम्मेदारी ललन सिंह को दी थी। 5 अक्टूबर को ललन सिंह ने कहा था कि अनंत सिंह, नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक बयान नहीं देने पर सहमत हुए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि अनंत सिंह नीरज कुमार के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। इस घटनाक्रम से यह संकेत मिला था कि पार्टी नेतृत्व विवाद को और बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अनंत सिंह की ओर से नीरज कुमार को चुनाव में समर्थन नहीं दिए जाने की स्थिति बनी रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *