Headlines

जमालपुर में RPF ने मानव तस्करी का किया भंडाफोड़:2 नाबालिग रेस्कयू, दिल्ली ले जा रहा था तस्कर, एक आरोपी गिरफ्तार




मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को RPF की सीआईबी टीम ने 2 नाबालिग बहनों को युवक के चंगुल से बचाया। दोनों बच्चियां भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और 11 अक्टूबर से लापता थीं। पुलिस ने बांका जिले के अमरपुर निवासी सुरेंद्र दास (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बच्चियों को बहला-फुसलाकर और धमकी देकर दिल्ली ले जाने की कोशिश का आरोप है। बच्चियों को बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया गया है। बच्चियों के साथ ट्रेंन का इंतजार कर रहा था युवक मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सीआईबी जमालपुर के इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा को सूचना मिली थी। प्लेटफॉर्म संख्या दो पर एक संदिग्ध युवक दो नाबालिग बच्चियों के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहा था। टीम में एएसआई यतींद्र पाठक, आरक्षी रवि और गौतम कुमार शामिल थे। पूछताछ में युवक ने खुद को उनका भाई बताया, लेकिन बच्चियां डरी हुई थीं। महिला आरक्षी पूजा रणवा ने अलग से पूछताछ की। बी. शना(13) और खुशनुमा(9) ने बताया कि आरोपी उनका रिश्तेदार नहीं है। वह उन्हें नाथनगर बाजार से बहला-फुसलाकर जमालपुर लाया था और दिल्ली ले जाने की बात कह रहा था। इसके बाद टीम ने बच्चियों द्वारा बताए गए पते के आधार पर जानकारी जुटाई और नाथनगर थाने से संपर्क किया। जांच में पता चला कि दोनों बहनें 11 अक्टूबर से लापता थीं और उनके परिजनों ने नाथनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर बच्चियों के पिता मोहम्मद परवेज अंसारी भी जमालपुर पहुंचे। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार की बात सीआईबी टीम के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान में काम करता है और छुट्टी पर घर आया था। नाथनगर बाजार में दोनों बच्चियों को अकेला देखकर वह उन्हें अपने साथ दिल्ली ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद आरोपी सुरेंद्र दास को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने दोनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर उनके संरक्षण और बाल कल्याण समिति को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू की। मामले में आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *