Headlines

नवादा में NDA की चुनावी सभा आज:निशांत-विजय चौधरी होंगे शामिल, विधायक और प्रत्याशी नीरज कुमार भी आएंगे




पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर मंगलवार को नवादा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की चुनावी सभा आयोजित की जाएगी। शहर के गांधी इंटर स्कूल मैदान में सुबह 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने का कार्यक्रम है। सभा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी शामिल होंगे। इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन, दीपक प्रकाश और दामोदर राउत के भी कार्यक्रम में पहुंचने की जानकारी दी गई है। जनप्रतिनिधियों को भी किया गया आमंत्रित चुनावी सभा में जमुई के सांसद अरुण भारती, पूर्व सांसद अरुण कुमार और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी नीरज कुमार की मौजूदगी भी प्रस्तावित है। नवादा जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें हिसुआ विधायक अनिल सिंह, नवादा विधायक विभा देवी, विधान पार्षद अशोक यादव, गोविंदपुर विधायक विनीता मेहता, रजौली विधायक विमल राजवंशी और वारिसलीगंज की पूर्व विधायक अरुणा देवी शामिल हैं। जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष अधिवक्ता निशा कुमारी चौधरी और नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। चुनाव प्रचार अभियान के लिए सभा महत्वपूर्ण पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर आयोजित इस सभा को NDA के चुनाव प्रचार अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं के संबोधन के माध्यम से स्नातक मतदाताओं तक गठबंधन का संदेश पहुंचाने की तैयारी है। हालांकि, सभा में शामिल होने वाले सभी नेताओं की उपस्थिति की अंतिम पुष्टि कार्यक्रम के दौरान ही होगी। जदयू नवादा के जिला मीडिया प्रभारी तन्ने पठान की ओर से प्रेस आमंत्रण जारी कर पत्रकारों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। सभा गांधी इंटर स्कूल मैदान में सुबह 11 बजे आयोजित होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *