Headlines

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सदर अस्पताल में किया श्रमदान:झाड़ू लगाई और पौधे रोपे, बोले-स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना उद्देश्य




केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लखीसराय के सदर अस्पताल परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम में भाग लिया। डीएम शैलेंद्र कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान और सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। ललन सिंह ने अस्पताल परिसर में श्रमदान करते हुए झाड़ू लगाई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पौधे भी लगाए और स्वच्छता कर्मियों को किट बांटे। गांधी जयंती पर PM ने अभियान किया था शुरू ललन सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर यह अभियान शुरू किया था। इसका मकसद लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जायजा भी लिया। कार्यक्रम में सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, डीएम शैलेंद्र कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान समेत कई अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *