Headlines

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे:गोपालगंज में राहत कार्यों का लिया जायजा, बोले-किसानों को फसल के नुकसान का मिलेगा मुआवजा




शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के बंजरिया, डुमरिया और गम्हारी समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने हालात देखे, ग्रामीणों से बात की और राहत कार्यों की जानकारी ली। मंत्री ने कम्युनिटी किचन का भी जायजा लिया, जहां लोगों को भोजन मिल रहा था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को समय पर अच्छा और पर्याप्त भोजन मिले। राहत कार्यों में लापरवाही न हो। किसानों को फसल के नुकसान का मिलेगा मुआवजा मिथिलेश तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा जल्द मिलेगा। सरकार प्रभावित परिवारों और किसानों को हरसंभव मदद देगी।

ग्रामीणों ने शिकायत की कि कुछ लोगों द्वारा बांध काटे जाने से बाढ़ का पानी फैल गया। शिक्षा मंत्री ने इस शिकायत पर उच्चस्तरीय जांच कराने को कहा, दोषियों पर कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *