Headlines

मुंगेर में थानेदार समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित:शराब बरामदगी के बाद FIR में गड़बड़ी, युवक को फंसाने के आरोप; DIG से सिफारिश




मुंगेर में शराब से जुड़े मामलों में लापरवाही और कार्रवाई में गड़बड़ी पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई जांच के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद ने सब इंस्पेक्टर, मुंशी, जवान और चौकीदार समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निलंबन की अनुशंसा डीआईजी से की गई है। शराब बरामदगी के बाद FIR में मिली गड़बड़ी पुलिस के अनुसार अगस्त और सितंबर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शराब से जुड़े दो मामलों की प्राथमिकी और पुलिस कार्रवाई में अंतर सामने आया था। 18 अगस्त को सीताचरण गांव के पास करीब 100 लीटर देसी शराब बरामद हुई थी, लेकिन इसके बाद तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई। मुख्यालय डीएसपी की जांच में पुलिस की कार्रवाई और उपलब्ध तथ्यों में अंतर पाया गया। मुबारकचक के युवक ने DGP से की थी शिकायत इसी बीच मुबारकचक निवासी मो. चांद ने डीजीपी को शिकायत भेजकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारियों और हसनपुर पिकेट के जवानों पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बाइक पर शराब रखकर उसे जबरन शराब के मामले में फंसाने की कोशिश की गई। युवक ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। सर्किल इंस्पेक्टर की जांच में कई पुलिसकर्मी घेरे में शिकायत के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुफस्सिल सर्किल इंस्पेक्टर ने जांच की। जांच के दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारियों, मुंशी, हसनपुर पिकेट के जवानों और चौकीदार की भूमिका की भी पड़ताल की गई। जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपे जाने के बाद कार्रवाई का दायरा बढ़ा। पहले दो दारोगा निलंबित, अब 8 पर कार्रवाई इस मामले में 26 सितंबर को सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा और दारोगा मो. नुरैन अंसारी को निलंबित किया गया था। विस्तृत जांच के बाद सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, सिपाही सह मुंशी मन्नु कुमार, क्यूआरटी जवान प्रशांत कुमार, निलेश कुमार पासवान, सूरज कुमार, विनोद सिंह यादव और चौकीदार कृष्णदेव पासवान को भी निलंबित कर दिया गया। थानेदार के खिलाफ DIG को भेजी गई अनुशंसा मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसपी ने उनके निलंबन की अनुशंसा डीआईजी से की है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली जनता के विश्वास पर आधारित है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अपर थानाध्यक्ष को सौंपी गई थाने की कमान एक साथ कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद मुफस्सिल थाना के संचालन की जिम्मेदारी तत्काल अपर थानाध्यक्ष मिथलेश कुणाल को दी गई है। वरीय अधिकारियों के स्तर से जल्द नए थानाध्यक्ष की तैनाती की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *