![]()
लखीसराय के मध्य विद्यालय लठिया कोड़ासी में एक छात्रा से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी शिक्षक अंकित कुमार छात्रा के परिजनों से हाथ जोड़कर माफी मांगते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट की खबर मिलने पर छात्रा के अभिभावक स्कूल पहुंचे थे। यहां शिक्षक और अभिभावक के बीच बहस हुई, जो बाद में हाथापाई भी हुई। इसी दौरान किसी ने यह वीडियो बना लिया। दैनिक भास्कर डिजिटल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शिक्षा विभाग ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में पता नहीं है, लेकिन इसकी जांच होगी।
Source link
लखीसराय में छात्रा से मारपीट का वीडियो वायरल:पैरेंट्स से भिड़ंत के बाद टीचर ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
