![]()
शेखपुरा के हथियावा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम करीब 40 साल की अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका मिला। शव शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क के पास टाटी नदी पुल के नजदीक एक बगीचे में मिला। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही हथियावा थानाध्यक्ष वैभव कुमार और डीएसपी ज्योति कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया। आसपास के गांवों में भेजी गई सूचना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया। पुलिस महिला की पहचान करने के साथ ही मौत के कारणों की जांच कर रही है। पहचान के लिए आसपास के 8 से 10 गांवों में महिला की तस्वीर और जानकारी भेजी गई है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने कहा कि महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद घटना के कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
Source link
महिला की पेड़ से लटकती लाश मिली:शेखपुरा में 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस पहचान में जुटी
