![]()
बक्सर शहर की सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद 1 अक्टूबर से विशेष अभियान चलाएगी। यह फैसला सोमवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक में लिया गया। पहले चरण में सदर अस्पताल से आईटीआई, जेल रोड और अहिरौली मोड़ तक सड़क व फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। फुटपाथी दुकानों के कारण लोगों को परेशानी जमुना चौक से सिंडिकेट नहर मोड़ तक भी अतिक्रमण हटाने का निर्णय हुआ है। मुख्य मार्गों पर ठेला-खोमचा और फुटपाथी दुकानों के कारण लोगों को परेशानी होती है। मॉडर्न तरीके से किया जाएगा डेवलप अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शहर के ताड़का नाले का भी जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया गया। इसे आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा और इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा। यह नाला स्टेशन रोड से रामरेखा घाट होते हुए गंगा में मिलता है।
Source link
बक्सर में 1 अक्टूबर से हटेगा अतिक्रमण:नगर परिषद की बैठक में फैसला, ताड़का नाले का भी होगा रेनोवेशन
