Headlines

तिरहुत स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज से नामांकन:पहले दिन निवर्तमान एमएलसी संजय कुमार सिंह, बंशीधर ब्रजवासी पर्चा दाखिल करेंगे; 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग




तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए उम्मीदवार आज से नामांकन दाखिल करेंगे। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त और निर्वाची पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने निष्पक्ष चुनाव के निर्देश दिए हैं। पहले दिन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान एमएलसी संजय कुमार सिंह, नरेंद्र प्रसाद सिंह और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वंशीधर ब्रजवासी पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन आयुक्त कार्यालय, मुजफ्फरपुर में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक दाखिल कर सकेंगे। उम्मीदवारों की मदद के लिए हेल्पडेस्क बनाया गया है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी-सीसीटीवी से निगरानी होगी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, बिहार की 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होगा। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने स्पष्ट किया कि आदर्श आचार संहिता सभी राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों और अधिकारियों के लिए समान रूप से अनिवार्य है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखते हुए नामांकन स्थल के 100 मीटर के दायरे में वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण रहेगा और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *