Headlines

नवादा में डिवाइडर से टकराई कार, 2 की मौत:दादी के अंतिम संस्कार में जा रहे थे, 7 महीने पहले हुई थी शादी




नवादा में बुधवार को दादी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए झारखंड के बोकारो से पटना-बख्तियारपुर जा रहे परिवार की कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के पास हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पटना के महनार निवासी पप्पू साव की पत्नी रूपा देवी(30) और बख्तियारपुर निवासी राजकुमार साव के बेटे लाल बाबू(30) के रूप में हुई है। घायल पप्पू कुमार और एक बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दादी की अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार मंगलवार को रूपा की दादी का निधन हुआ था। बुधवार को अंतिम संस्कार होना था। इसी में शामिल होने के लिए परिवार के सदस्य रात में बोकारो से घर के लिए निकले थे। रात करीब तीन बजे परिवार के मोबाइल पर फोन आया कि रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और दो लोगों की मौत हो चुकी है। खबर मिलते ही परिवार के लोग बदहवास होकर पटना से नवादा पहुंचे। लाल बाबू की शादी महज सात महीने पहले हुई थी। शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक वही घर मातम में बदल गया। सात महीने पहले दुल्हन बनी लाल बाबू की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतका रूपा देवी अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं। परिजनों के मुताबिक, जिस घर से एक अर्थी निकलने वाली थी, उसी हादसे के बाद परिवार को तीन अर्थियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *