![]()
भागलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। उसके पास से एक देसी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। यह मामला भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया गांव का है। गिरफ्तार युवक की पहचान रौनक कुमार के रूप में हुई है, जो गोरेलाल यादव का बेटा है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी की पहचान की पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रख रही थी। इसी दौरान उन्हें एक वीडियो मिला, जिसमें रौनक हथियार के साथ दिख रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान की और तकनीकी जानकारी के आधार पर उसके ठिकाने का पता लगाया। जानकारी पुख्ता होने पर पुलिस टीम भतोरिया स्थित रौनक के घर पहुंची और छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को देसी कट्टा, कारतूस और मोबाइल फोन मिला। 11 कारतूस देखकर पुलिस भी हुई गंभीर एक कट्टा मिलने तक मामला हथियार रखने का था, लेकिन उसके साथ 11 जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस की जांच और गहरी हो गई। आखिर युवक के पास इतनी संख्या में कारतूस क्यों थे? हथियार और कारतूस कहां से आए? इन्हें किससे खरीदा गया? क्या किसी आपराधिक वारदात की तैयारी थी या इसके पीछे कोई और नेटवर्क है? पुलिस अब इन्हीं सवालों के जवाब तलाश रही है। मोबाइल भी बना जांच का अहम हिस्सा पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। अब जांच टीम मोबाइल में मौजूद वीडियो, फोटो, बातचीत और अन्य डिजिटल गतिविधियों की भी जांच कर सकती है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वायरल वीडियो कब बनाया गया, इसे किसने बनाया और इसे सोशल मीडिया पर किस उद्देश्य से डाला गया।इसके अलावा पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। एसएसपी ने कहा- कार्रवाई जारी रहेगी वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रौनक कुमार को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि हथियार और बड़ी संख्या में कारतूस के साथ आरोपी की गिरफ्तारी से किसी संभावित अपराध को रोकने में मदद मिली है। इस कार्रवाई के लिए संबंधित थानाध्यक्ष को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अब पुलिस तलाश रही ‘कट्टा कनेक्शन’ फिलहाल रौनक कुमार गिरफ्तार है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जांच का अगला सवाल यही है कि कट्टा आया कहां से और 11 गोलियों का कनेक्शन किससे है? सोशल मीडिया पर कुछ पल का ‘भौकाल’ दिखाने के चक्कर में रौनक अब पुलिस की पूछताछ के घेरे में है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला सिर्फ हथियार दिखाने तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा आपराधिक कनेक्शन भी छिपा है।
Source link
भागलपुर- कट्टा लहराकर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, अरेस्ट:पुलिस ने घर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा; देसी कट्टा और 11 कारतूस बरामद
