![]()
मधेपुरा में रविवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस नेता निशांत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र चौक पर नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जताया। चुनाव आयोग के खिलाफ जताया विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे निशांत यादव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया के कारण बड़ी संख्या में लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया गया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर संवैधानिक संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बड़ी संख्या में मतदाता प्रभावित होने का आरोप निशांत यादव ने कहा कि विपक्षी नेता लगातार चुनाव प्रक्रिया में भेदभाव और SIR को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हाल में चुनाव आयुक्तों की ओर से सामने आई आपत्तियों के बाद भी इस प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। उनके मुताबिक SIR की प्रक्रिया जटिल होने के कारण बड़ी संख्या में मतदाता प्रभावित हुए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और कार्रवाई की मांग युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी तरह का खिलवाड़ जनता स्वीकार नहीं करेगी। दर्जनों कार्यकर्ता प्रदर्शन में रहे मौजूद प्रदर्शन में युवा कांग्रेस नेता सोनू कुमार, लाल बहादुर कुमार, NSUI जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, रणधीर कुमार, आशीष कुमार, अमर कुमार, राहुल कुमार, शंकर कुमार, चंदन कुमार, सुदर्शन कुमार, दीपक कुमार, मिथलेश कुमार, अफरोज, उमेश कुमार, साजन कुमार और सत्यम कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
मधेपुरा में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC का पुतला फूंका:SIR के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप, कार्रवाई की मांग
