Headlines

सब्जी चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधा:खेत से गोभी ले जाते ग्रामीणों ने देखा था, पुलिस ने भीड़ से शख्स को छुड़ाया




समस्तीपुर में सब्जी चोरी के आरोपी में ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांध दिया। सूचना पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाया। इसके बाद युवक को चकमहेसी थाना लाया गया। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक करुआ गांव का रहने वाला परवीन कुमार परवाना है। मामले से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है। जो रविवार सुबह की है। मामला चकमहेसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव की है। खेतों से सब्जियां चोरी होने का ग्रामीणों का आरोप ग्रामीण राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि करुआ और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से किसानों के खेतों से सब्जियां चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग खेतों से सब्जियां चोरी करने के साथ ही कई जगह पौधों को भी काटकर नष्ट कर रहे थे। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में नाराजगी थी। ग्रामीणों के अनुसार, सब्जी चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए किसान खेतों में निगरानी भी कर रहे थे। खेत से पकड़ने के बाद पेड़ से बांधा बताया गया कि रविवार को कुछ किसानों ने एक युवक को खेत से केला, गोभी और अन्य सब्जियां ले जाते हुए पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक के पास से चोरी की गई सब्जियां बरामद हुई थी। युवक को पकड़ने के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, इसी दौरान युवक के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद उसे घटनास्थल के पास एक पेड़ से रस्सी के सहारे बांध दिया गया। उसके पास बरामद बताई जा रही सब्जियों को भी रखकर लोगों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में पेड़ से बंधा दिख रहा युवक वायरल वीडियो में एक युवक पेड़ से बंधा नजर आ रहा है। उसके पास एक टोकरी में गोभी, केला और अन्य हरी सब्जियां रखी हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो बनाने वाले लोग युवक पर किसानों के खेतों से सब्जियां चोरी करने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि युवक सब्जियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान किसानों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई और उसकी पहचान सामने आने पर पुलिस को सूचना दी गई।
आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई चकमहेसी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। पेड़ से बांधे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। युवक को मुक्त कराकर थाने लाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी किसान की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *