Headlines

शिक्षक शमशाद हत्याकांड में राजद प्रतिनिधिमंडल घर पहुंचा:तेजस्वी ने वीडियो कॉल पर परिजनों से बात की, स्पीडी ट्रायल की मांग




मोतिहारी के सिसवा गांव में शिक्षक शमशाद की हत्या के बाद रविवार को राजद का प्रतिनिधिमंडल उनके घर पहुंचा। जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में पूर्व मंत्री डॉ. शमीम अहमद और पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। पिता की तेजस्वी यादव से कराई वीडियो कॉल पर बात डॉ. शमीम अहमद ने मृतक के पिता की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से वीडियो कॉल पर बात कराई। पिता ने तेजस्वी को हत्या की पूरी घटना और परिवार की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। तेजस्वी यादव ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। स्पीडी ट्रायल की मांग राजद नेताओं ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए मामले का स्पीडी ट्रायल कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया। स्कूल से लौटते समय हुआ था अपहरण जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को शिक्षक शमशाद स्कूल से लौट रहे थे। इसी दौरान उनके साथ अपहरण और मारपीट की घटना हुई थी। गंभीर हालत में उनकी मौत हो गई थी। दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी हत्याकांड में बंजरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख चमन द्वार समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *