Headlines

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत:दूसरा युवक मौके से फरार, मुजफ्फरपुर पुलिस ने दोनों बाइक को किया जब्त




मुजफ्फरपुर में रविवार को दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पिलखी निवासी संतोष साह का बेटा सुधांशु कुमार (20) है। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल अवस्था में अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त किया। घटना मुरौल प्रखंड में मुजफ्फरपुर-पूसा सड़क मार्ग पर धर्मागतपुर पिलखी गांव के पास की है। आवेदन के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई सूचना मिलने पर मुरौल ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में पिलखी निवासी एक युवक की मौत हुई है। परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और दूसरे बाइक सवार की पहचान की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *