Headlines

बर्थ डेट से जानिए सोमवार को लाभ मिलेगा या नहीं:3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों को सुबह ज्यादा काम करने होंगे, 5 तारीख वाले लोग सतर्क रहें




जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है, उन लोगों के लिए सुबह आय अच्छी बनी रहेगी, लेकिन काम ज्यादा करना होगा। 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों के दिन की शुरुआत दिक्कतों के साथ हो सकती है, इन्हें सतर्क रहना होगा। न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से बर्थ डेट के अनुसार जानिए आपके लिए सोमवार, 28 सितंबर का दिन कैसा रह सकता है… अंक-1 (जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है) सुबह अज्ञात भय और चिंता रहेगी, कार्य समय पर नहीं होंगे, लाभ नहीं मिलेगा। मेहनत के अनुसार आय नहीं हो पाएगी। सरकारी कार्यों में भी अड़चनें आएंगी। दोपहर में नए कार्य का आरंभ सोच-समझकर करें। दिन के अंत में कुछ राहत मिल सकती है। आय में सुधार होगा। सहयोग भी मिलेगा और परेशानियों का अंत होगा। कफ संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। सिर दर्द हो सकता है। प्रोफेशन – व्यापार में संघर्ष करना होगा और नौकरी बदलने का मन होगा। लव लाइफ – वैवाहिक जीवन में दूरी बढ़ेगी। जरूरी कामों में प्रेमी से सहयोग प्राप्त होगा, लाभ हो सकता है। शुभ अंक – 1, 2, 6, रंग – आसमानी क्या करें – दुर्गा सप्तश्लोकी स्तोत्र का पाठ करें। अंक-2 (जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है) सुबह कार्य की अधिकता रहेगी और पिता से सहयोग मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। दोपहर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, सुख मिलेगा और सुखद यात्रा का योग है। बाधाएं समाप्त होंगी और विरोधी परास्त होंगे। शाम को विवाद हो सकता है। कमाई में बाधाएं रहेंगी। गर्दन, सिर और कमर में दर्द हो सकता है। पैर के पंजों में सूजन आ सकती है। प्रोफेशन – व्यापार में तेजी रहेगी और नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रेम – प्रेमी साथी से विवाद शांत होगा और तालमेल सुधरेगा। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ अंक – 2, 3, 7, रंग – सफेद क्या करें – दुर्गा मां को सफेद फूल चढ़ाएं। अंक-3 (जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है) सुबह आय अच्छी बनी रहेगी, लेकिन काम ज्यादा करना होगा। दक्षिण दिशा की यात्रा का योग बनेगा। कई जगहों पर स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। उपहास भी हो सकता है। परिवार के लोग साथ देंगे। दोपहर में आय बेहतर बनी रहेगी। अनावश्यक खर्चे भी होंगे। अनावश्यक समय बर्बाद न करें। शाम का समय अनुकूल रहेगा। योजना सफल होगी और सहयोग के साथ धन लाभ होगा। प्रोफेशन – कारोबार में तनाव रहेगा और नौकरी में खुश होने का मौका मिलेगा। प्रेम – वैवाहिक जीवन में संतुष्टि रहेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ अंक – 2, 6, 8, रंग – लाल क्या करें – दुर्गा मां को घी का दीपक लगाएं। अंक-4 (जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 है) सही कार्य करेंगे, तब भी कई समस्याएं एक साथ खड़ी हो सकती हैं। खर्च भी होगा। दोपहर से समय में सुधार होगा। कार्यों में सही दिशा मिलेगी। अटका धन वापस मिलने की संभावना है। जमीन संबंधी कार्यों में लाभ हो सकता है। शाम को अज्ञात भय बना रहेगा। कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहना होगा। प्रोफेशन – व्यापार में लक्ष्य से न भटकें। नौकरी से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। योजनाएं सफल होंगी। प्रोजेक्ट सफल होंगे। लव लाइफ – जीवनसाथी से अनुकूलता बनी रहेगी। लव लाइफ में सुख प्राप्त होगा। शुभ अंक – 3, 5, 9, रंग – गुलाबी क्या करें – दुर्गा मां को दूध से स्नान कराएं। अंक-5 (जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है) दिन की शुरुआत में आय के मामलों में दिक्कत रहेगी, मन विचलित रहेगा। काम करने के बाद भी मनचाहा फल मिलने में कठिनाई आ सकती है। दोपहर में अनावश्यक व्यय होंगे। विवाद भी हो सकता है। स्वयं पर नियंत्रण रखना होगा। शाम से आराम मिलेगा। कार्य सरलता से निपटाने में सफलता मिलेगी। प्रोफेशन – व्यापार में काम ज्यादा और मुनाफा कम होगा। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। लव लाइफ – वैवाहिक जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकता है। लव लाइफ की निराशा दूर होगी। शुभ अंक – 2, 5, 8, रंग – नीला क्या करें – मां दुर्गा को दूध-मिश्री का भोग लगाएं। अंक-6 (जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है) सुबह कार्यों में आराम रहेगा। धन की उपलब्धता रहेगी। दूसरों की लापरवाही से कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। इससे निपटने में सफल होंगे। दोपहर में वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। निकट के लोग विपरीत हो सकते हैं। विरोधी कष्ट पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आय की कमी हो सकती है। शाम को समय पुनः अनुकूल रहने की संभावना है। परिवार के साथ घूमने जाने की योजना बनेगी। प्रोफेशन – व्यापार में चिंता रहेगी और नौकरी में मनचाहा काम नहीं मिलेगा। लव लाइफ – प्रेमी से विवाद हो सकता है, उन्हें मनाना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। शुभ अंक – 2, 4, 9, रंग – कत्थई क्या करें – दुर्गा मां को तेल का दीपक लगाएं। अंक-7 (जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है) सुबह मेहनत अधिक रहेगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर प्रदर्शन बेहतर रहेगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। आधुनिक सुख-सामान पर व्यय होने की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कानूनी मामलों में कमजोर रह सकते हैं। शाम को मन प्रसन्न रहेगा और सकारात्मकता रहेगी। प्रोफेशन – व्यापार में यात्रा का योग है। नौकरी में लक्ष्य प्राप्त होगा। लव लाइफ – जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता है। प्रेम में आलोचना हो सकती है। शुभ अंक – 2, 3, 7, रंग – मेहरून क्या करें – दुर्गा मां को मिठाई का भोग लगाएं। अंक-8 (जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है) दिन के आरंभ में परेशानियों हो सकती हैं। खर्च की अधिकता और असहयोग रहेगा। संतान से विवाद हो सकता है। कार्य में देरी होगी। दोपहर से समय में सुधार होगा और कार्यों में गति आएगी। छोटी यात्रा का योग है। धन लाभ में वृद्धि होगी और कार्य में गति बनी रहेगी। शाम को धन लाभ होगा। सहयोग प्राप्त होगा और मित्रों से भेंट का अवसर प्राप्त होगा। तनाव समाप्त होगा। प्रोफेशन – व्यापार सामान्य रहेगा और नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। कड़ी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। संसाधन भी उपलब्ध होंगे। लव लाइफ – वैवाहिक जीवन में माधुर्य रहेगा। प्रेमी से विवाद हो सकता है, बात करते समय संयम से काम लें। शुभ अंक – 2, 4, 6, रंग – पीला क्या करें – दुर्गा मां को लाल वस्त्र चढ़ाएं। अंक-9 (जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है) सुबह संतान से सुख मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी और कार्य समय पर होंगे। सहयोग भी मिलेगा। दोपहर का समय परेशानियों वाला हो सकता है। इस समय सतर्क रहना होगा। शाम का समय पुनः लाभदायक रहेगा और सभी कार्यों में अच्छे प्रदर्शन के साथ आय प्राप्त करेंगे। समकक्षों से आगे रहने में सफलता प्राप्त होगी। अधिक मेहनत करने का मन होगा। प्रोफेशन – व्यापार में सफल होंगे और नौकरी में चिंता समाप्त होगी। लव लाइफ – प्रेम अनुरोध स्वीकार हो सकता है। निराशा समाप्त होगी। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा। शुभ अंक – 2, 5, 8, रंग – केसरी क्या करें – दुर्गा मां को फलों का भोग लगाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *