Headlines

सीतामढ़ी में किशोरी से मारपीट और छेड़छाड़:आरोपी युवक पर FIR दर्ज, पुलिस बोली- दोनों के बीच था अफेयर




सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को रास्ते में रोककर मारपीट और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। किशोरी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने परमानंदपुर निवासी दिनेश कुमार के बेटे रोहित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह 18 सितंबर की शाम करीब सात बजे सीतामढ़ी से खरीदारी कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान मोहंडी और परमानंदपुर के बीच सुनसान जगह पर रोहित कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसे साइकिल से गिरा दिया। इसके बाद बाल पकड़कर खींचने और जबरदस्ती करने की कोशिश की। शिकायत में किशोरी ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर युवक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर सड़क से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। 15 सितंबर को भी छेड़छाड़ का लगाया आरोप किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इससे पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ की थी। आवेदन के अनुसार, 15 सितंबर को गणेश पूजा से लौटने के दौरान मोहंडी बाजार के पास भी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। आरोप है कि विरोध करने पर वह उसे परेशान और धमकी देने लगा। वहीं, डुमरा थाना पुलिस के अनुसार आरोपी युवक और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। पुलिस का कहना है कि किशोरी के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले से जुड़े गवाहों को बयान दर्ज कराने के लिए थाना बुलाया गया था, लेकिन अब तक कोई गवाह थाना नहीं पहुंचा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच के साथ घटनाक्रम से जुड़े लोगों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *